फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंगी राज्यस्तरीय व जिलास्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती ब्रास बैंड प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य व जिला स्तर पर करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत विजेताओं के लिए नकद राशि के पुरस्कार देने का प्रावधान रखा गया है। यह जानकारी डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती ब्रास बैंड प्रतियोगिता चार विभिन्न वर्गों में जिला स्तर पर करवाई जाएगी। इनमें सभी व्यावसायिक एवं अव्यावसायिक बैंडस के लिए ओपन कैटेगरी, सशस्त्र बल/पुलिस/ अर्ध-सैनिक के बैंडस, राजकीय विद्यालयों के बैंड्स और निजी/केन्द्रीय विद्यालयों के बैंड्स भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच आयोजित करवाई जाएगी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 अगस्त से 11 अगस्त पंचकुला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में होगी। प्रत्येक बैंड को प्रस्तुति के लिए दस मिनट दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें अपनी पसंद का एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें