फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोरखा राइफल्स के सूबेदार से प्लॉट बेचने के नाम पर हड़पे 30.30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गोरखा राइफल्स के सूबेदार से दो प्लॉट बेचने के नाम पर 30.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने उन्हें रकम वापसी के नाम पर दो बार चेक दिए, जो बाउंस हो गए। पुलिस और पंचायत में हुए समझौतों के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। छुट्टी पर आए सूबेदार ने बुधवार को एसपी गंगाराम से मुलाकात करके कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गोरखा राइफल्स के सूबेदार मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने जून, 2023 में करनाल के गांव कैलाश में 300 वर्ग गज के दो प्लॉट खरीदने के लिए गांव बागपत निवासी बंसीलाल से सौदा किया। 10,100 रुपये प्रति गज के हिसाब से कुल 30.30 लाख रुपये में बात तय हुई और 28 लाख रुपये आरटीजीएस और शेष राशि नकद दी। इस दौरान आरोपी ने इकरारनामा लिखवाया और रजिस्ट्री की तारीख तय की। जांच की तो पता चला कि जमीन बंसीलाल के नाम नहीं है। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने फरवरी 2024 में दो चेक दिए, जोकि बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने थाना सदर में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया तो आरोपी ने ब्याज सहित कुल 35 लाख रुपये देने की बात कही। अगस्त, 2024 में आरोपी ने सूबेदार को इसी राशि में 26 मरला जमीन देने की बात तय की। लेकिन जब सूबेदार कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि यह जमीन भी किसी और की थी। 11 अप्रैल, 2025 को पुलिस और पंचायत की मौजूदगी में तीसरी बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस बार आरोपी बंसीलाल ने लिखित में वादा किया कि 30 अप्रैल तक 15 लाख और 30 मई तक 20 लाख रुपये लौटा देगा लेकिन तय तारीख तक एक भी रुपया नहीं आया। जनवरी, 2025 में आरोपी ने फिर दो चेक दिए लेकिन दोनों बाउंस हो गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें