सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थी ने लिया भाग
असंध। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा तीन से कक्षा 5वीं तक के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया। एग्जामिनेशन इंचार्ज डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की परीक्षा के लिए 14 कमरे निर्धारित किए गए हैं। कमरों में दो-दो लाइट्स लगवा दी गई। डॉ. शीशनपाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों को आगे जीवन में लाइसेंस व यातायात नियमों की जानकारी के लिए लाभदायक होती है। गौतम नायक, तिलक राज, राजेंद्र, नरेश, धर्मेंद्र, रिम्पी आदि मौजूद रहे। संवाद