फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिमोट से बिजली चोरी 18 दिन में 30 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम की ओर से तमाम प्रयासों के बावजूद शहर व गांव में बिजली चोरी बढ़ती जा रही है। लोग रात के समय अपने घरों के आगे से गुजर रही तारों पर कुंडी लगाकर व मीटर का रिमोट बनवाकर बिजली चोरी कर रहे हैं।
18 दिनों की बात करें तो 18 सब डिवीजनों से 98 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इनमें 30 मामले तो ऐसे आए जो मुख्य लाइन, खंभे व ट्रांसफार्मर से निकलने वाली मुख्य लाइन में कुंडी लगाकर व कई रिमोट के माध्यम से बिजली चोरी करते पकड़े गए, इन पर करीब 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम व विजिलेंस की टीम ने शहर व गांव में अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इस माह बिजली चोरी की घटनाओं में उपभोक्ताओं पर 36 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसमें से अभी तक उपभोक्ताओं ने करीब 13 लाख रुपये की जुर्माना राशि भरी है।
विज्ञापन

बिजली चोरी के सबसे ज्यादा मामले असंध डिवीजन 38 व सब अर्बन डिवीजन दो से 37 व सब अर्बन वन डिवीजन से 14 और सिटी डिवीजन से नौ मामले दर्ज किये गए हैं। बिजली निगम की टीम किसी को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लेती है तो तुरंत वीडियोग्राफी की जाती है। इसके बाद जुर्माना न भरने पर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें