फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ेंगी 30 नई प्राइवेट बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
2016 की ड्राफ्ट पॉलिसी एडहॉक के तहत करनाल रोडवेज डिपों में 30 नई निजी परिवहन समिति की बसें चलाने की तैयारियां अंतिम चरण में है। इन बसों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। दो-तीन दिन में यह काम पूरा हो जाएगा और बसें मार्गों पर होंगी। ये बसें करनाल-असंध, करनाल-पूंडरी, रादौर, इंद्री-पिहोवा, करनाल-सीतामाई-ढांड व करनाल-जठलाना मार्ग पर चलनी हैं। सरकार ने 2017 में नई बस परमिट पॉलिसी बनाई थी जो कि रद्द हो गई थी। उस दौरान जिन लोगों ने बसें खरीद ली थी वह उच्च न्यायालय में चले गए थे। न्यायालय ने 2016 की पॉलिसी में इन बसों को समायोजित कर चलाने या नई नीति बनाकर चलाने को कहा था। लॉकडाउन से पहले इन बसों को एडहॉक परमिट जारी कर दिए थे। आरटीए की ओर से इनकी समय सारिणी भी दी गई किंतु उसका समन्वय नहीं बन पाया था। अब परिवहन विभाग स्थानीय डिपो समय सारिणी बना रहा है। क्योंकि इन मार्गों पर पहले से निजी परिवहन समिति की बसें चल रही हैं। असंध मार्ग पर ही 20 प्राइवेट बसें हैं।
विज्ञापन

बैट्री आदि की हुई जांच
कोरोना काल में बंद पड़ी नगर निगम की सिटी बस सेवा मंगलवार से शुरू होगी। 22 मार्च से यह बस सेवा बंद थी और रोडवेज डिपो में ये छह बसें खड़ी थीं। सोमवार को निगम कर्मचारियों ने बसों की बैट्री इत्यादि की जांच की और बस संचालन की तैयारियां की। कई महीने खड़ी रहने के कारण बसों की बैट्री कमजोर हो गई थी। मुख्यमंत्री ने बसों को जनता की सुविधा के लिहाज से चलाने के लिए कहा है। यह बसें चीनी मिल से पाल नगर वाया पुराना बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन, नई पुलिस लाइन से वाया रेलवे स्टेशन होते हुए बुडाखेड़ा तक व झंझाड़ी से मधुबन वाया नया बस स्टैंड चलती हैं। नगर निगम इन बसों के मार्गों को परिवर्तित करने पर भी विचार कर रहा है। क्योंकि शुरू से ये बसें लाखों रुपये महीना घाटे में चलती रहीं।
नए बस स्टैंड पर भटकते हैं यात्री
कोरोना काल में नए बस स्टैंड से शहर आने वाले यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नगर निगम की बसें भी अब तक बंद थी। जिस कारण यात्रियों को इंद्री स्टेट हाइवे से ऑटो व ई-रिक्शा का इंतजार करना पड़ता है। नए बस अड्डा से लंबी दूरी की बस पकड़ने या वापस घर आने वाले स्थानीय यात्रियों को रोजाना परेशानी हो रही है। नगर निगम की बस चालू होने से उनकी समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें