फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने 30 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने एक दंपती पर आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे परिवार का वीजा लगवाने के लिए 1.60 करोड़ रुपये मांगे थे। फिलहाल सेक्टर-32 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फुसगढ़ निवासी प्रवेश ने बताया कि अगस्त 2023 में आरोपी सीएचडी सिटी करनाल निवासी सुरजीत व रीना उसके घर आए थे। उन्होंने बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने कहा कि वह उसके पूरे परिवार को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गया और अपना, अपनी पत्नी नेहा, बेटा मयंक और गहन हिमारनी का पासपोर्ट व दस्तावेज आरोपी को दे दिए। इसके बाद अलग-अलग समय में उसने आरोपी को 30 लाख रुपये दे दिए। इसे बाद आरोपी ने उसके पास वीजा भेजे। जब उसने वह वीजा चेक कराए तो फर्जी निकले। अब आरोपी रुपये नहीं लौटा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें