- कुंजपुरा से वैष्णो देवी गया युवक लापता, परिजनों के पास फोन कर मांगी फिरौती
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुंजपुरा से वैष्णो देवी गए एक युवक के फोन से परिजनों के पास फोन आया कि 80 हजार रुपये दो और अपना लड़का ले जाओ। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुंजपुरा गांव निवासी रेखा ने बताया कि उसका बेटा माता वैष्णो देवी के लिए बुधवार की रात को गया था। रात के 11.30 बजे उनके पास फोन आया कि आपका लड़का हमारे पास है। 80 हजार रुपये दो और अपना लड़का ले जाओ और एक मोबाइल नंबर भी दिया है। कहा है कि इस नंबर पर रुपये भेज दो। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।