संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। टेलीग्राम एप के जरिए कमाई के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। अमृतपुरा कलां गांव निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को उसके टेलीग्राम एप पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि अगर पैसे कमाना चाहते हो तो मैसेज के लिंक पर क्लिक करके 10900 रुपए जमा करने होंगे। 35 की रेटिंग पूरी करने के बाद रुपये निकाल सकेंगे।
आरोपी के कहे अनुसार पीड़ित ने टास्क शुरू किया तो 33212 रुपए फिर जमा करवा लिए गए। मगर रुपये नहीं निकले। कुछ देर बाद फिर मैसेज आया कि आप को 84380 रुपए दोबारा जमा करवाने होंगे, उसके बाद पूरे रुपये निकाल सकेंगे। वह लगातार रुपये जमा कराता गया, लेकिन निकले नहीं। उसके बाद आरोपी ने कहा कि अब 164344 रुपए जमा करवाने होंगे।