संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भारत सरकार की एमएसएमई इकाई और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट के मार्गदर्शन में नई अनाज मंडी में चार दिवसीय स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन का आगाज हुआ।
सन कास्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएसएमई के एडिशनल गवर्नमेंट कमिश्नर संजीव चावला, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति भूषण गोयल, काराधान विभाग के उप निदेशक जितेंद्र बत्रा, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक सिंगला, हरियाणा चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील जैन मौजूद रहे। इस एक्सपो मेले में करनाल के अलावा देशभर से 100 से अधिक इंडस्ट्रीज भाग ले रही हैं। इसमें नए उद्यमियों के लिए अलग से पेवेलियन बनाया गया है। संजीव चावला ने कहा कि यह मेला सभी वर्गों के व्यापारियों व नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होगा।
-मेले में शामिल स्टॉल
एक्सपो में यमुनानगर के दामला गांव के अवॉर्डी धर्मवीर सिंह की स्टॉल, सुंदर गमले और पौधों की स्टॉल, खाने-पीने की व्यस्था, चावल स्टॉल, बागवानी विभाग की स्टॉल, नमकीन की स्टॉल, फोटो फ्रेमिंग, रायल स्टेट, दवा, आचार और मुरब्बे, सजावट का सामान और अन्य कई महत्वपूर्ण स्टॉल लगाए गए है।