फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के चार वार्डों से 29 नामांकन दाखिल

Sun, 29 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिले में आने वाले वार्ड नंबर 16, 17, 18 और 19 से कुल 29 नामांकन दाखिल किए गए हैं। 30 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी होगी। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनाव की सरगर्मियां जिले में तेज हो

गई हैं।

जिले के वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी से कुल 5 नामांकन, वार्ड नंबर - 17 निसिंग से कुल आठ नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं वार्ड नंबर - 18 असंध में कुल आठ नामांकन और वार्ड नंबर - 19 करनाल में भी 8 नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 30 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी के बाद एक जनवरी 2025 को दोबारा जांच के लिए भेजी जाने वाले नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन


दो जनवरी दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं और तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही वैध नामांकनों की भी सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्रों की भी सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी, जिसके बाद उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


असंध में आठ दावेदारों ने किया नामांकन

असंध। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) वार्ड नंबर 18 के सदस्य पद के निर्वाचन के लिए शनिवार को कुल आठ नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें पांच मुख्य प्रत्याशी और कवरिंग प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को कुल तीन नामांकन आए थे। इनमें सुखविंद्र सिंह, जगदीश सिंह और कंवलजीत कौर रहे। शनिवार को पांच नामांकन बलकार सिंह, कुलबीर सिंह, निर्वैर सिंह, कुलदीप सिंह और गुरदेव सिंह ने दाखिल करवाए। असंध के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी राहुल ने बताया कि नामानिर्देशन-पत्र की संवीक्षा उपमंडल अधिकारी असंध के कमरा नंबर 2 में 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध सुनवाई उपायुक्त करनाल के समक्ष प्रस्तुत करने की तिथि 31 दिसंबर 2024 होगी। इसमें उपायुक्त करनाल द्वारा निर्णय करने के लिए तिथि 01 जनवरी 2025 रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें