फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश में धंसी 28 करोड़ की सड़क

Sat, 15 Jul 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। शहर में बन रहे तीसरे फेज के बाईपास में भारी गोलमाल है। पहली ही बरसात में कैथल रोड से रत्तक रोड के बीच बना बाईपास बैठ गया। अगर वहां से वाहन गुजरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। कैथल राेड से रत्तक राेड तक 28 कराेड़ की लागत से बाईपास का निर्माण हो रहा है। असंध विधायक शमशेर सिंह गाेगी के निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई।
वहां काम कर रहे मजदूर बरसात के कारण धंसे बाईपास की दरारों में बजरी भरते नजर आए। बाईपास के धंसने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि निर्माण के दाैरान निकासी द्वार नही बनाए हुए। वहीं मानकाें काे ध्यान में न रखकर निर्माण किया गया है। इसमें न ताे निकासी के लिए पाइप लगाए हैं। जिस कारण बरसात का पानी आने से इसमें दरारें आ गई हैं। कई जगह चार से पांच फीट तक बाईपास धंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने बाईपास का दाैरा करके यहां प्रयाेग किए गए मेटिरियल का सैंपल लिया है। विधायक ने इस बारे में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से भी इस बाईपास की निर्माण सामग्री की जांच किए जाने की मांग की है। अगर निष्पक्षता से जांच की जाए ताे भारी गाेलमाल सामने आ सकता है। विधायक ने कहा कि इस निर्माण में सरकार खुद भ्रष्टाचार करवा रही है। सभी का प्रतिशत के हिसाब से कमीशन फिक्स है। उन्हाेंने कहा कि अगर जांच हाे ताे यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें