फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जल्द पूरी होगी 27.95 करोड़ की कॉमर्शियल स्पेस परियोजना, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थल पर निर्माणाधीन कॉमर्शियल स्पेस परियोजना अब पूरी होने वाली है। करीब 27 करोड़ 95 लाख रुपये की इस परियोजना के पूरे होने के बाद शहर के लोगों को एक ही स्थान पर पार्किंग, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं तो मिलेंगी ही, शहर का सुंदरीकरण भी होगा। नगर निगम की तैयारी इस परियोजना को अक्तूबर माह तक पूरा करने की है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि परियोजना में सबसे पहले साइट की खोदाई हुई, डबल बेसमेंट के लिए जमीन को नीचे तक गहरा खोदा गया है। प्लेन सीमेंट कंक्रीट तथा बेसमेंट राफटिंग का कार्य भी हो गया है। फाउंडेशन, कॉलम व स्लैब डालकर डबल बेसमेंट तैयार हो गई गई। एक साइड में भूतल के लिए स्लैब कास्टिंग तथा दूसरी साइड में द्वितीय तल के लिए कॉलम भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंस्ट्रक्शन को इसका कार्य आवंटित किया गया था। इसका निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) पर आधारित होगा। तैयार ड्राॅइंग के अनुसार यह तीन तल का होगा। इसमें डबल बेसमेंट बनाई जाएगी, जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की जगह होगी। भूतल व प्रथम तल पर शॉपिंग एरिया होगा। द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट होंगे तथा तृतीय तल पर मनोरंजन के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया जाएगा।

क्या होगा लाभ
निगमायुक्त ने बताया कि इस परियोजना के पूरे होने से पुरानी अनाज मंडी स्थल का सुंदरीकरण तो होगा ही, शहर व नावल्टी रोड क्षेत्र में आने वाले वाहन इसमें पार्क किए जा सकेंगे, जिससे बाजार में भीड़ कम होगी। रेस्टोरेंट व फूड कोर्ट में लोगों को खाने-पीने के अच्छे व्यंजन मिलेंगे। बच्चे व बड़े सभी गेमिंग जोन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
निर्माण एजेंसी को पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य बीच में न रुके, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निगम अभियंताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि साइट पर जाकर कार्य की निरंतर निगरानी बनाए रखें। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर उसकी टेस्टिंग की जा रही है। थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराया जा रहा है।
डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त नगर निगम करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें