जलबेड़ा। गोपाष्टमी पर असीम गोयल ने शहर की विभिन्न गौशालाओं में गोमाता की पूजा की। इस दौरान हरियाणा गौ सेवा आयोग ने तीनों गौशालाओं को कुल 27 लाख 43 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भेंट किए। इनमें श्री केवल कृष्ण मिगलानी गौशाला को 11.32 लाख रुपये मिले। स्पाटू रोड गौशाला ट्रस्ट को 11.01 लाख रुपये और श्री राधा कृष्ण गौधाम मोखा माजरा को 5.10 लाख रुपये दिए गए।
गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गोवंश संरक्षण और गौशालाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गौसेवा को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी बताया। गोयल ने निस्वार्थ सेवा में जुटे गौभक्तों की सराहना करते हुए सभी से गौसंरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनदीप राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।