फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए 267 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मानव सेवा संघ भवन में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अग्रकुल सेवा संस्था, करनाल कैमिस्ट एसोसिएशन, मानव सेवा संघ, जिला रेडक्राॅस सोसायटी का भी सहयोग रहा। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए लगाए गए शिविर में करीब 300 लोगों ने पंजीकरण करवाया। 267 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और पीजीआई रोहतक के ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त एकत्रित किया। सभी रक्त दाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशंसापत्र दिया गया। मानव सेवा संघ संचालक प्रेम मूर्ति ने सभी उपस्थित लोगों को भविष्य में भी रक्तदान करते रहने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि संजीव जिंदल ने कहा कि नियमित रक्तदान करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है और शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। उन्होंने बताया कि हमें साल में 3-4 बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इससे किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। अग्रकुल सेवा संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया और बताया कि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं, स्वस्थ इंसान को जरूरतमंदों के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में विनोद मंगला ने अपनी मधुर आवाज में देश भक्ति व अन्य गीतों से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से रमन बंसल, डॉ. एसके गोयल, राम कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, नरेश गर्ग निगदू, रोशन लाल, पंकज गर्ग, सुरज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विपिन सिंगला, रेडक्राॅस सचिव कुलबीर मलिक, प्रदीप नंदा, प्रवीन सिंगला, सुरेंद्र चौहान, संजीव बजाज, उमेश वधवा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें