संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 25.10 लाख रुपये ठग लिए है। रामनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू प्रेम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके भतीजे मोहित को विदेश जाना था। उसके दोस्त प्रताप ने एक जानकार से उसे मिलवाया बताया कि वह उसके भतीजे को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 34 लाख रुपये में उनकी बात हुई।
जून 2023 में उसका दोस्त प्रताप उसके भतीजे के दस्तावेज व आठ लाख 10 हजार रुपये फाइल शुरु करने के नाम के ले गया। इसके बाद प्रताप और उसके जानकार ने भतीजे को दिल्ली बुलाया और कहा कि वह अमेरिका अभी नहीं भेज पाएंगे। वह उसे इंग्लैंड भेज देगा। उसके बाद अमेरिका आसानी से भेज देगा। इसके बाद उन्होंने अलग अलग समय में उससे 25 लाख 10 हजार रुपये ले लिए।
इसके बाद उसके भतीजे को अमेरिका नहीं भेजा, बल्कि कई बार उसके भतीजे को नकली टिकट देकर एयरपोर्ट पर भेज दिया। वहां उसके पासपोर्ट पर लाल पेन से क्रॉस मार्क कर दिया गया। अब आरोपी न तो उनके रुपये वापस दे रहे हैं और न ही उसके भतीजे के दस्तावेज। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।