फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब से निकाले 25 हजार, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से 25 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को दो अनजान लोगों ने चाय में नशीली दवा पिला दी और बेहोश होने पर उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्मल विहार कॉलोनी निवास विजय शर्मा ने सिविल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुराने बस स्टैंड के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसने नौ नवंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बैंक से करीब 11 बजे 25 हजार रुपये निकाले थे। इस दौरान बैंक में दो अनजान व्यक्ति भी उसके पीछे ही खड़े थे। जो पैसे निकलवाने के बाद बाहर निकल गए। जब वह बैंक के बाहर आया तो उन्होंने उससे पूछा कि यहां बैंक कहां-कहां पर है। बातों बातों में उन्होंने उसे चाय के लिए पूछा और उसे एक दुकान पर ले गए गए। इस दौरान उन दोनों व्यक्तियों ने उसकी चाय में कुछ नशीली दवा मिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसकी आंख खुली तो जेब से 25 हजार रुपये और वे दोनों व्यक्ति गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें