कमेटी चौक स्थित सुभाष मार्केट में एक व्यक्ति ने दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से 25 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। दुकानदार का कहना है कि उसने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। दुकानदार ने बताया कि उसके पास दोपहर को एक व्यक्ति आया उसने कुछ राखियां खरीदी। वह दुकान पर ही खड़ा रहा और मोबाइल को चलाता रहा। इसके बाद वह बोला कि मुझे छतरी दे दो। दुकानदार अपनी दूसरी दुकान से छतरी लेने गया तो उस व्यक्ति ने उसके गल्ले से 25 हजार रुपए निकाल लिए और वहां से चला गया। दुकानदार को उसके बारे में बाद में पता चला उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है इतना ही नहीं आरोपी पड़ोस की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। दुकानदार का कहना है कि इससे पहले भी उसके साथ 6 हजार रुपए की ठगी हुई थी।