फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के बहाने 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
आरोपी एजेंट ने वर्क वीजा लगवाने का सौदा किया था। आधी राशि लेने के बाद उसने वीजा, टिकट और होटल बुकिंग संबंधित दस्तावेज मोबाइल पर भेजकर शेष बकाया राशि भी ले ली। बाद में जब ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दस्तावेजों की जांच कराई गई तो कागजात फर्जी निकले। धोखाधड़ी का आरोप विदेश जाने वाले युवक के सहपाठी के भाई पर है। इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बीबीपुर ब्राह्मण गांव निवासी रिषी पाल ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने सहपाठी सुबेग सिंह के भाई वार्ड-1 निवासी मनमीत सिहं से मुलाकात की। सुबेग के कहने पर ही अपने दस्तावेज मनमीत के कुरुक्षेत्र कार्यालय में जाकर दिए। वहां बातचीत में मनमीत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। सौदा तय होते ही अभिषेक और उनके भतीजे आंचल ने उसे पांच लाख रुपये फरवरी 2024 को दिए। इसके बाद और राशि की मांग करने पर मई माह में पांच लाख रुपये और दिए। कहा कि जल्द वीजा और टिकट आ जाएगा। इसके बाद तीन लाख रुपये और लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने उनके बेटे को कॉल करके कहा कि वीजा, टिकट और होटल की बुकिंग संबंधित दस्तावेज आ गए हैं और उसकी कॉपी भी मोबाइल पर भेजी। इसके बाद आरोपी ने उनसे बकाया 12 लाख रुपये की राशि ली। जिसे उन्होंने अपने आढ़ती व रिश्तेदारों से एकत्रित करके दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद जब फ्लाइट का समय निकट आया तो वह टरकाने लगा। बाद में उन्हें पता चला कि जो दस्तावेज आरोपी ने भेजे हैं वो फर्जी हैं। इसके बाद जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी।ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें