फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना, रेलवे, बैंक व ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लोगों से 25 लाख रुपए ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना, रेलवे, बैंक और ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लोगों से करीब 25 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। घरौंडा थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सावन, बृजेश निवासी कैरवाली घरौंडा, रविन्द्र निवासी मोहडा जिला अंबाला, हनी निवासी मंडी गोबिंदगढ़ पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विनोद निवासी गांव दहमान तहसील फतेहाबाद ने बताया कि उसने नौकरी के लिये कई जगह फार्म भर रखे थे। उसके दोस्त सुनील निवासी कलरमैनी जिला हिसार ने उसे सावन से मुलाकात करवाई। सावन व बृजेश ने बताया कि वे दिल्ली में रेलमंत्री के पास रहते हैं और कई लोगों को रेलवे व हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में सरकारी नौकरी लगवा चुके हैं। वह उनके झांसे में आ गया और सेना, रेलवे, बैंक व ग्रुप डी में नौकरी लगाने के लिए आरोपियों को धीर-धीरे जयसिंह, राजिन्द्र फौजी, दिलबाग ढिल्लो, रामफल ढिल्लो, रमेश, संदीप निवासी गांव पावड़ा जिला हिसार ने क्रमश: 3 लाख, 2 लाख, 4 लाख, 4 लाख, 8 लाख, 2 लाख रुपए व कर्ण सिंह निवासी गांव बसी असंध ने 2 लाख रुपए दे दिये। जो करीब 25 लाख रुपए बनते हैं। विनोद व जयसिंह और कर्ण सिंह ने 18 लाख रुपए नगद नई अनाज मंडी घरौंडा में 31 नवंबर 2018 को दिये। शिकायतकर्ताओं ने बताया आरोपी सावन के कहने पर खाते में भी रुपए डलवाये। जब कई महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी तो हमने घरौंडा थाने में 25 फरवरी 2020 को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। आरोपियों ने पैसे लौटाने को लेकर लिखित में दिया। लेकिन अब मना कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें