फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटने से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लगा दो किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार शाम चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर पानी का टैंकर टायर खुलने के चलते पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बीच हाइवे पर टैंकर पलटने के चलते महज 10 मिनट में लगभग दो किमी लंबा जाम लग गया। एक घंटे बाद हाइवे से टैंकर को हटाया गया।
विज्ञापन

टैंकर हटाने के बाद भी हाइवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। टैंकर पलटने से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित बेस्ट प्राइज स्टोर के बाहर खड़े वाहनों की वजह से बुधवार को सारा दिन सड़क पर जाम होने की वजह से आवाजाही प्रभावित रही।
आलम यह था कि जिस सफर को तय करने में 15 से 20 मिनट लगते थे, वही सफर आधे से पौने घंटे में पूरा हुआ। दिवाली के चलते बुधवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले थे। इसके चलते सड़कें पूरी तरह से वाहनों से भर गईं।
विज्ञापन

जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली। यहां खरीदारी करने आए लोगों ने अपने वाहन मुख्य हाईवे पर खड़े कर दिए। इसकी वजह से सारा दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह, पंचकूला रोड पर सोही बेंक्वेट तक जाम लगा रहा, क्योंकि सड़क पर स्थित दुकानों के बाहर वाहन खड़े रहे।
इधर.. भांखरपुर में ट्रक हुआ खराब
शाम करीब चार बजे डेराबस्सी की ओर जा रहा एक ट्रक घग्गर पुल के पास अचानक खराब हो गया। इसकी वजह से रिलायंस पंप तक वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात रुक-रुक कर चलता रहा, काफी समय बाद लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें