फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर से मांगी 25 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी डिस्पेंसरी के समीप रहने वाले एक फाइनेंसर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने करीब 10 लाख रुपये आरोपियों को दे भी दिए हैं। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन गर्ग ने बताया कि मेरठ रोड पर उसका फाइनेंस का कार्यालय है। 23 मई की रात को करीब 10 बजे विक्की उर्फ मनोज निवासी कोट मोहल्ला अपने 8-10 साथियों के साथ उसके घर पर आए और गेट खोलते ही अंदर घुस गए। वह डर के चलते छिप गया तो उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी करते हुए घर में छानबीन करने लगे। बाद में जाते समय आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे उनके पास भेज दे। अगले दिन सुबह करीब साढ़े 11 बजे विक्की ने उनके घर एक युवक भेजा, जिसने अपने मोबाइल से विक्की से बात करवाई व अपने पास बुलाया। जब मना किया तो धमकी देने लगा। डर के चलते वह उसके बताए ठिकाने पर गया तो वहां कई युवक पहले ही पिस्तौल व डंडों आदि से लैस होकर मौजूद थे। उन्होंने मारपीट व गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे डरकर अपने जानकार सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदर निवासी अशोक नगर से फोन कर आरोपियों को पांच लाख रुपये देने को कहा। इसके बाद आरोपी उसे जबरन गाड़ी में बैठा कर न्यू रमेश नगर स्थित गैस एजेंसी के पास ले गए, जहां आरोपित कहने लगे कि वह अपने जानकार से 11 लाख रुपये दिलवाए। इस पर जानकार ने इतनी राशि होने से इनकार कर दिया। फिर मुख्य आरोपी विक्की ने सुरेंद्र कुमार उर्फ सिंदर को फोन किया और उससे 5 लाख रुपये और देने के लिए कहा। उसने डर के चलते फिर सुरेंद्र को आरोपियों को पांच लाख रुपये देने के लिए कहा। इसके बावजूद आरोपितों ने उसे धमकी दी है कि एक सप्ताह में 15 लाख रुपये और देने होंगे, नहीं तो परिवार सहित उसे जान से मार देंगे। इस वारदात के बाद उसका पूरा परिवार दहशत में है। सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें