फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर दुकानदार से ठगे 24 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। जिले के घरौंडा क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुरा में दुकानदार से उनके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 24.81 लाख रुपये ठग लिए गए। पैसे वापस मांगे तो उन्हें नकली चेक थमा दिया गया। बाद में धमकियां दी गईं। पीड़ित ने चंडीगढ़ स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, धमकाने और नकली चेक देकर बरगलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने बताया कि वह गांव कोहंड में सर्फ-साबुन की दुकान चलाते हैं। करीब एक साल पहले एक ग्राहक के जरिए उनकी बात मेघा शर्मा नामक महिला से हुई। उसने अपना परिचय चंडीगढ़ स्थित वीजा वाइबस इमिग्रेशन की सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर दिया। मेघा ने भरोसा दिलाया कि वह विजिटर वीजा और स्पॉन्सर लेटर के जरिए सुरेश के बेटे विशाल को अमेरिका भेज सकती हैं। शुरुआती फीस 11,800 रुपये मांगी गई। जो 18 सितंबर, 2024 को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद 28 सितंबर को सुरेश को चंडीगढ़ बुलाया गया। जहां उसकी मुलाकात ऋतिक नामक युवक से करवाई गई, जिसने खुद को लीगल ऑफिसर बताया। वहां एक लाख रुपये नकद लिए गए और नकली स्पॉन्सर लेटर थमा दिया गया। इसके बाद एक अक्तूबर को एक लाख और चार अक्तूबर को 40 हजार रुपये फीस के नाम पर ले लिए गए। धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई। इसके बाद कई बार किस्तों में चार लाख, एक लाख और चार लाख रुपये और लिए गए।
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने मेघा शर्मा, ऋतिक, माही शर्मा और कंपनी मालिक आकाश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दिसंबर तक वादा पूरा करने की बात, फिर गायब हो गए आरोपी

आरोपियों ने दिसंबर, 2024 तक वीजा लगवाने का वादा किया था लेकिन जनवरी, 2025 में भी काम पूरा नहीं हुआ। सुरेश ने बताया कि पैसे लेने के बाद बार-बार पूछताछ करने पर आरोपी फोन उठाना बंद कर देते। ऑफिस पहुंचने पर भी टालते रहते। अप्रैल, 2025 में ऋतिक ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने सुरेश को माही शर्मा नामक महिला से बात करने को कहा गया। माही ने जून, 2025 में व्हाट्सएप पर 50 हजार का नकली चेक भेजा और भरोसा दिलाया कि आरटीजीएस जल्द होगा। बाद में तीन और नकली चेक (30 हजार, 50 हजार और 50 हजार रुपये के) भेजे गए लेकिन रकम कभी खाते में नहीं आई। जब सुरेश ने दोबारा पैसे मांगे, तो आरोपियों ने धमकी दी कि बदमाशों से जान से मरवा देंगे और झूठे केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें