फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगे 23 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिचौलिया के एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के नाम पर 23 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पिचोलिया निवासी राहुल शर्मा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर आरोपी ने बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि आप क्रेडिट कार्ड को अपडेट करा लें नहीं तो भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी ने उसके पास एक लिंक भी भेजा। उसने आरोपी के कहे अनुसार क्रेडिट कार्ड की सारी डिटेल भर दी। इसके बाद उसके पास छह नंबर का एक ओटीपी आया। उसने वो भी भर दिया जैसे ही उसने ओटीपी भरा उसी समय उसे एक मैसेज मिला। जिसमें बताया गया कि आपके खाते से पैसे निकालने की कोशिश की जा रही है। जब उसने आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि कार्ड की लिमिट अपडेट हो रही है। अगले दिन शाम करीब छह बजे उसके पास फिर कॉल आई और कहा कि आपका कार्ड अपडेट नहीं हुआ है। इसके बाद एक कॉल आएगी आपने उस पर एक प्रेस करना है। कॉल आते ही उसने दो बार एक प्रेस कर दिया। इसके बाद उसके खाते से 23 हजार 58 रुपये कट गए। पैसे कटने के बाद एसबीआई बैंक से पैसे निकालने के संबंध में एक कॉल आई। उससे पूछा गया कि आपने पैसे निकाले है। उसके मना करने पर बैंक ने उसका तुरंत कार्ड बंद कर दिया लेकिन तब तक उसके साथ ठगी हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें