विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी का एक और मामला सामने आया है। निगदू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साभी थाना निगदू निवासी तरनाम सिंह ने बताया कि एजेंट बलिहार सिंह व सतबीर सिंह सौकड़ा जिला करनाल के रहने वाले हैं। दोनों से सीधे अमेरिका का वीजा लगाने को लेकर बात की तो 22 लाख रुपये में बातचीत तय हुई। एजेंट बलिहार सिंह व सतबीर सिंह ने हमें तरावड़ी सब्जी मडी के पास आने को कहा तो मैं व मेरा बड़ा बाई हरविन्द्र 10 लाख रुपये व पासपोर्ट लेकर आये। भाई ने एजेंट को 5 लाख रुपये दे दिये। एजेंट ने उससे धोखाधड़ी कर अमेरिका भेज दिया। अब रुपए देने से मना कर रहा है।