फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के सहायक से चाकू के बल पर लूटे 8000

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 में सहकारिता विभाग पंचकूला के सहायक से चाकू के बल पर 8 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित नीटू ने बताया कि वह सहकारिता विभाग मुख्यालय पंचकूला में सहायक के पद पर कार्यरत है। 30 जुलाई को ड्यूटी के बाद वह अपने गांव अटायल, तहसील सांपला, जिला रोहतक जा रहा था। शाम करीब 8.15 बजे मेरठ चौक करनाल पहुंचा। वहां से पावनधाम आश्रम के सामने हाइवे पर टेंपो या ट्रक से पानीपत या रोहतक के लिए लिफ्ट लेने को रुका था। करीब 8:45 बजे सर्विस रोड पर एक बाइक पर बैठे दो युवकों ने आवाज लगाकर खुद ही बैठा लिया। थोड़ी दूर चलकर उन्होंने कहा कि कुछ देर रुकना पड़ेगा, किसी से पैसे लेने हैं, फिर सीधे चलेंगे। इसके बाद वे सेक्टर 4 की बाहरी सड़क की तरफ मुड़े और फिर अंधेरी सड़क पर अंसल की तरफ ले गये। वहां आईजीएल पाइप लाइन के पास बाइकरोकी इसके बाद चाकू के बल पर मेरा 8 हजार रुपये रखा पर्स व बैग जिसमें जरूरी कागजात थे। छीनकर गली फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें