फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बस, 22 घायल

Sun, 14 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें बस के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार आधी रात के बाद हुए हादसे के बाद जीटी रोड पर करीब जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर आकर बस में फंसी सवारियों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहुंचाया और जाम खुलवाया। घायलों को ईलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे की सूचना पाकर सवारियों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सभी अपने-अपने को ढुंढने में लगे। बुटाना थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बस पलटने से बस चालक जयमल, परिचालक सूरजमल वासी राजस्थान, पुनीत वासी इस्माईलाबाद, कपिल, रेखा वासी यूपी, सोमा वासी राजस्थान, विवेक वासी, बुलंदशहर समेत 22 सवारियां घायल हो गई। काफी घायल सवारियां इलाज करवाने के बाद शनिवार सुबह अपने घर लौट गए। दुर्घटना से जीटी रोड पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम की स्थिति पर काबू पाया और बस में फंसे घायलों को उपचार के लिए करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलोें में बस चालक जयमल की हालत गंभीर बनी हुई है।

रात दो बजे हुई घटना
नेशनल हाईवे स्थित नीलोखेड़ी के पास राजस्थान के जयपुर से अमृतसर जा रही राजस्थान डिपो के बस चालक ने एक कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। शुक्रवार रात 2 बजे हुए हादसे के दौरान लगभग सभी सवारियां नींद में थी और इसी कारण उन्हें चोटें ज्यादा लगी। परिचालक ने बताया कि जिस दौरान हादसा हुआ तब बस में करीब 30 सवारियां थी। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। 
विज्ञापन


चीख चीत्कार सुनकर दौड़े लोग
घायल परिचालक सूरजमल ने बताया कि नीलोखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने ओवरटेक करते हुए कट मारा। दूसरी तरफ डिवाइडर था। यदि बस चालक बस को डिवाइडर पर नहीं चढ़ाता तो कार चालक में जबरदस्त तरीके से टक्कर लगती। इससे कई सवारियाें की जान जा सकती थी। चालक ने डिवाइडर पर बस चढ़ा द और बस पलट गई। बस पलटती देखकर जीटी रोड से गुजरने वालें लोगों ने भी इंसानियत दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

वर्जन
समानाबाहु फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी है। सवारियों को बचाव के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया है। हादसा होने के कारणों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, एसएचओ बुटाना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें