फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सराफा कारीगर की दुकान का ताला तोड़ 22 ग्राम सोना चोरी

Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल सराफा बाजार में दुकान में चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की सराफा बाजार स्थित गुरुनानक मार्केट में पूजा नामक सराफ की दुकान का ताला तोड़कर चोर 22 ग्राम सोना चोरी करके ले गए। इससे दुकानदार को करीब तीन लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी करने से पहले चोर ने सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी। सोमवार सुबह कारीगर सतीश पहुंचा तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

सराफ कारीगर सतीश ने बताया कि रविवार शाम को 4 बजे वह दुकान को बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे दुकान पर पहुंचकर देखा तो दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सतीश की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें