फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी को पकड़ने में चार टीमें खंगाल रही है अस्पताल, नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी को पकड़ने में चार टीमें खंगाल रही हैं अस्पताल, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेडिकल कॉलेज से फरार कैदी हरिजिंद्र को पकड़ने के लिए सीआईए व डिटेक्टिव स्टॉफ सहित चार टीम लगी हुई हैं। इन टीमों ने असंध में कैदी के दोस्तों के घर, कासी में बहन के घर, मर्दान खेड़ा में कैदी के घर व अंबाला में छापेमारी की। इन चारों टीमों ने कैदी के रिश्तेदारी में जाकर वहां के अस्पतालों में भी चेकिंग की लेकिन फिर भी कैदी का कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस, कैदी को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश जाने की तैयारी में है जहां से यह कैदी अफीम लेकर आता था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कैदी के इश्तहार भी छपवा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कैदी की पत्नी का कहना है कि वह दिन में चार बार अफीम खाता था वह अफीम का बहुत आदी हो चुका था। बता दें जिला जेल में बंद दस साल की सजा काट रहा कैदी हरिजिंद्र सिंह जो असंध के गांव मर्दान खेड़ा का रहने वाला है। शुगर के कारण उसकी तबीयत खराब होने पर जिला जेल पुलिस ने बीते 18 अप्रैल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैदी को दाखिल करा दिया था। एक मई की रात को कैदी पुलिस कर्मचारियों के होते हुए फरार हो गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामआसरे ने बताया कि कैदी को पकड़ने के लिए उसकी रिश्तेदारी में छापामार कार्रवाई की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें