फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर तैयारियों में जुटे रहे, आज आठ सेंटरों पर 4723 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए विद्यार्थियों की आज असेसमेंट टेस्ट होगा। टेस्ट क्लीयर करने वाले विद्यार्थी ही नियम के तहत दाखिला ले पाएंगे। शुक्रवार को विभाग ने विद्यार्थियों के रोलनंबर भी जारी कर दिए थे। परीक्षा को लेकर शनिवार दिनभर विद्यार्थी तैयारियों में जुटे रहे। करनाल ब्लॉक में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दूसरी से बारहवीं क्लास में दाखिला लेने के लिए कुल 4723 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी।
तीन घंटे का एग्जाम का रिजल्ट ही यह तय करेगा कि क्या बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने योग्य है। परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित हो इसके लिए जिन प्रिंसिपलों की ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें भी ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


ट्यूशन टीचर से लिए टिप्स
प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए जिन बच्चों ने आवेदन किया है, वे एग्जाम से एक दिन पहले तैयारियों में जुटे दिखाई दिए। बच्चों ने अपने स्कूल टीचर के अलावा ट्यूशन सेंटर के टीचर से भी विशेष टिप्स लिए। तैयारी में जुटा प्रत्येक विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल से ही अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को 55 प्रतिशत अंक लेना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज साथ ले जाने जरूरी
परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए बच्चों को सेंटर में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल राशन कार्ड की मूल व स्वयं सत्यापित प्रति लेकर जाना होगा। बिना इन दस्तावेजों के विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा पूरे समय पर शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे से ही केंद्र में प्रवेश कराना शुरू कर दिया जाएगा। आठ केंद्रों पर 4723 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। -चंद्रेश विज, बीईओ करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें