फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। निर्मल समाज वेलफेयर सोसायटी का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को मॉडल करनाल टाउन स्थित होटल अरोमा में राष्ट्रभक्ति भरे वातावरण के बीच मनाया गया। सर्वप्रथम पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह में संस्था की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
यह वह प्रतिभाएं हैं जिन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर न केवल देश के लिए कुछ किया अपितु समाज में मिसाल कायम की है और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। यह सभी पात्र किसी ना किसी रूप में समाज के उत्थान एवं राष्ट्र हित के कार्यों में जुटे हुए हैं। जिला परिषद चेयरमैन संजय मैहला ने बतौर मुख्य अतिथि इन सभी पात्रों को सम्मान से नवाजा। संस्था की चेयरमैन शिक्षाविद् निर्मल दहिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेयर रेणू बाला गुप्ता ने समाज के उत्थान का संदेश दिया।
विज्ञापन

सम्मानित किए जाने वालों में दिल्ली से नुपूर गौतम, आदेश शर्मा, अंजली राणा व नीलिमा ठाकुर, भिवानी से अंजना सोनी, लुधियाना से प्रांजली मिश्रा, कुरूक्षेत्र से कुसुम राणा, संजय चौधरी, कुसुम सिंगला, माधविका मदान, सोनिका आर्या, सलिंद्र शर्मा, प्रेरणा वृद्धाश्रम की संचालक रेनू खुग्गर, अन्नपूर्णा शर्मा, जसबीर गिल व नरेश कुमार (पबनावा) शामिल हैं। सोनीपत से ज्योति दहिया व आशीष दहिया, सफीदों से संदीप आर्य, पानीपत से विधि बजाज व सुनीत टंडन, कैथल से सुनील संधू व पवन कुमार, गाजियाबाद से अभिनव, महेंद्रगढ़ से मुस्कान, रोहतक से अरूणा आंचल तथा कलायत से सुमन राणा शामिल हैं। करनाल जिले से चमेली देवी (रसूलपुर), विजय कौशिक, रेखा ग्राक, रितू चौधरी व कांता वर्मा (नीलोखेड़ी) को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पे विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नई दिल्ली अंजली राणा, पानीपत थर्मल पावर प्लांट के एक्सईएन जीत सिंह, सेवानिवृत्त डीआइजी धर्मपाल डांखर, समाजसेवी एवं शिक्षाविद कैथल रणबीर आर्य, उद्योगपति एवं समाजसेवी संजीव छाबड़ा, गजेंद्र दहिया व संस्था सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें