अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। तरावड़ी निसिंग रोड पर प्रेमखेड़ा पुलिया के समीप एक ट्रक चालक ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाप बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि तरावड़ी वार्ड नंबर 15 निवासी उसका मासड़ ओमप्रकाश व उसके मासड़ का बेटा राकेश नारंग ये दोनों एक बाइक पर सवार थे और वह अपनी स्कूटी पर सवार था। किसी काम के लिए वे तरावड़ी से निसिंग जा रहे थे। प्रेमखेड़ा पुलिस के समीप सामने से एक ट्रक चालक ने उसके मासड़ की बाइक को टक्कर मारी। जिससे उसका मासड़ ओमप्रकाश व उसके मासड़ का बेटा राकेश नारंग घायल हो गए। डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।