फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स कर्मचारियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैक्स कर्मचारियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन आज
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पैक्स के हजारों कर्मचारी शुक्रवार को सीएम सिटी में पहुंचेंगे। पैक्स कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान भगवंत शर्मा और करनाल जिला प्रधान कुलदीप राणा ने दावा किया है कि लगभग पांच हजार कर्मचारी करनाल में प्रदर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे से फव्वारा पार्क में कर्मचारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा। पार्क में जनसभा करने के बाद कर्मचारी सीएम कैंप कार्यालय की ओर कूच करेंगे। भगवंत शर्मा और कुलदीप राणा ने कहा कि रोहतक में चार फरवरी को सरकार से यूनियन नेताओं की वार्ता हुई थी। दो सप्ताह बीत गए मगर कोई मांग लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए पैक्स कर्मचारी जमकर गरजेंगे। इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं खुलती तो 25 फरवरी से पंचकुला में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें