अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। छात्र संघ चुनाव को लेकर शनिवार को 365 आवेदकों में से 246 कैंडीडेट मैदान में रहे गए हैं। इनमें से 119 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया तो कई विद्यार्थियों का नामांकन फार्म रिजेक्ट भी हो गया। अब सभी आवेदक सीआर प्रचार में लग गए हैं। 17 अक्तूबर को सीआर और प्रधान का चुनाव होना है। इस चुनाव में ही प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव चुने जाएंगे। बता दें जिले के 11 सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में 20997 के करीब विद्यार्थी हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने वाले कैंडीडेट में लड़कियों की संख्या अधिक है। अब देखना ये होगा कि 17 अक्तूबर को लड़कियां सबसे ज्यादा बाजी मारेंगी या फिर लड़के। डीएवी पीजी कॉलेज में 9 सीटों पर सहमति से सीआर बन गए हैं।
पुलिस ने कॉलेजों में बढ़ाई गश्त
छात्र चुनाव को लेकर जिला पुलिस की अलर्ट है। एसपी ने हर कॉलेज के गेट पर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं, वहीं पुलिस की गश्त भी कॉलेज के आस-पास बढ़ा दी है, ताकि विद्यार्थियों में किसी प्रकार का झगड़ा न हो। क्योंकि चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। आउट साइडर कॉलेज में घुसने की कोशिश करते हैं।
जानिय किए कॉलेज में कितने आए आवेदन
कॉलेज का नाम कुल नामांकन आए थे : अब ये रह गए
पंडित चिरंजी लाल शर्मा कॉलेज करनाल 46 37
राजकीय महिला कॉलेज करनाल 41 37
दयाल सिंह कॉलेज करनाल 55 32
डीएवी कॉलेज करनाल 51 30
डीएवी महिला कॉलेज 38 24
गुरु नानक खालासा कॉलेज करनाल 26 8
शहीद उद्यम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री 33 22
राजकीय महाविद्यालय घरौंडा 7 5
बाबा फतेहसिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध 16 10
जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध 34 31
आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा 18 10
17 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव है, कॉलेज द्वारा पूरी तैयारी कर दी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस भी कॉलेज में तैनात है। विद्यार्थियों से यही अपील है कि व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव लड़ें।-डॉ. कुलविंद्र कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज करनाल।