फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में फूसगढ़ से डबरकी कलां की सड़क नहीं बनी तो अधिकारी होगों चार्टशीट- डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि फूसगढ़ से डबरी कला की सड़क को एक महीने में बनवाना सुनिश्चित करें नहीं तो संबंधित विभाग की अधिकारियों की चार्जशीट होगी, उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सजगता से कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत सामने न आएं नहीं तो अधिकारियों को काम न होने की जवाबदेही देनी होगी। उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय विभागीय को-ऑर्डिनेशन बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अपने कार्य के प्रति सजग नहीं है, जिसके कारण विकास कार्यों में देरी होती है तथा लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। फूसगढ़ से डबरी कला जाने वाली सड़क पर कितने दिनों से रोड़ा पड़ा है परंतु विभागों के को-ऑर्डिनेशन की कमी के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, संबंधित विभाग सड़क बनवाने के लिए अपना-अपना कार्य शीघ्र पूरा करें। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में पौधरोपण करवाएं और प्रिंसिपल से प्रमाण पत्र लें कि उनके स्कूल में कितने पौधे लगाए गए हैं। मिड-डे-मिल के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन की चेकिंग के लिए भी डीएफसी को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय-समय पर चेकिंग करे ताकि मिड-डे-मिल में बच्चों को मिलने वाले भोजन के स्तर की जांच हो सके।

आरटीए की ओर से चलाया जाएगा अभियान
उपायुक्त ने अवैध रूप से लोडिंग करने वाले वाहनों के लिए आरटीए व संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे इसका ध्यान रखें। उपायुक्त ने बैठक में 19 अक्तूबर से 7 नवंबर तक आरटीए को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए कि वे बिना ढके रेत के डंपरों का चालान करें क्योंकि रेत हवा में उड़ता है जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने डीएफएसी को भी निर्देश दिए कि वे ईंट-भट्ठों पर जाकर जांच करें कि कोई भी वाहन बिना ढके ईंट न ले जाएं यदि वे ऐसा करते हैं तो उनका चालान किया जाए।
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को नाटक के माध्यम से किया जाए प्रचार।
डीसी ने महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिले में गांव स्तर पर प्रचार करें। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की नाटक मंडली के तहत विशेष प्रचार अभियान चलाएं ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से 23 सितंबर को सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ
भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत बीपीएल, नॉन बीपीएल, जो गरीब व्यक्ति हैं उनका सर्वे करके इस योजना के तहत कार्ड बनवाया जाएगा और उनका 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को चयन किया गया है, पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में करनाल में मुख्यमंत्री कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से 23 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें