अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रात कोई आई बारिश व आंधी में एक बार फिर से बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए। गनीमत रही उसे दौरान सड़क से कोई गुुजर नहीं रहा था। वरना इन बिजली के खंभों के कारण किसी की जान जा सकती थी। क्योंकि कई बिजली के खंभे कुंजपुरा रोड पर गिरे, जिनसे बिजली की मोटी तार बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से वाहनों को दूसरे रास्ते से निकलवाया। बिजली केेे खंभे गिरने से वह सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। इससे लिए बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कहीं मकान व दीवार गिर गई। बता दें बारिश व तेज आंधी के कारण शहर में 12 बिजली के खंभे गिर गए और दो ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कई घंटे बाद बिजली के खंभों को खड़ा किया। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही।
कई जगहों पर नहीं लगाते सपोर्ट वायर
बिजली निगम द्वारा बिजली के खंभे गाड़ने के लिए टेंडर दिया जाता है और इस काम को बिना किसी अनुभव के ठेकेदार करते हैं। वे जल्दबाजी में मशीन से दो से तीन फीट गहरा गड्ढा करते हैं और उसमें खंभा खड़ा कर देते हैं। कई जगहों पर सपोर्ट वायर भी नहीं लगाते, इसी कारण हलकी की बारिश व आंधी में ये खंभे गिर जाते हैं। इन सभी खंभों की इंस्पेक्शन बिजली निगम के अधिकारी घर बैठकर कर देते हैं। बिजली निगम के अधिकारी अनुसार बिजली का खंभा 6 फीट गहरे गड्ढे में होना चाहिए। इसे पहले मिट्टी को अच्छे से दबाना होता है और बेस को सीमेंट व पत्थर से मजबूत करना होता है। इसके बाद खंभे को खड़ा किया जाना चाहिए और उसके आस-पास भी इस तरह मजबूत करना चाहिए। इसके साथी ही खंभे एक लाइन में होने चाहिए और उन पर सपोर्ट वायर भी लगी होनी चाहिए।
यहां गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, दो ट्रांसफार्मर भी गिरे
सड़क के किनारे खुदे गड्ढों के कारण मॉल रोड पर हाइवे एंड ट्रैफिक हेड क्वाटर ऑफिस की दीवार गिर गई और इसी प्रकार एक पेड़ गिरने से वहीं पर एक ओर सरकारी अधिकारी के घर की दीवार गिर गई। वहीं शहर में अलग-अलग जगहों पर 12 खंभे गिर गए। सेक्टर-13 और सात में ट्रांसफार्मर भी गिर गए। इससे अलग भी कई जगहों पर दीवार गिर गई।
घर में सो रहा था परिवार, 30 साल पुराने घर की गिर छत
जाटो गेट के समीप 30 साल पुराने घर की छत गिर गई। मकान मालिक संजीव ने बताया कि रात को साढ़े तीन बजे जब बारिश आई तो अचानक उनके घर की छत गिर गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। क्योंकि उसके परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। घर में उसकी मां, पत्नी व दो बच्चे रहते हैं।
बिजली का खंभा 6 फीट गहरे गड्ढे में होना चाहिए, यदि ठेकेदार ने इससे कम गहरे गड्ढे में खंभे लगाए हुए हैं तो उन्हें चेक किया जाएगा और भविष्य में उन्हें सख्त निर्देश दिए जाएंगे और समय पर चेक भी किया जाएगा। -धर्मसुुहाग, एक्सईन, बिजली निगम करनाल।