अब सुरिंद्र सिंह भौरियां होंगे करनाल के एसपी
करनाल। करनाल एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का तबादला रोहतक हो गया है, अब करनाल के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया होंगे। एसपी सुरिंद्र सिंह भौरियां कैथल व करनाल में डीएसपी पद रह चुके हैं। फिलहाल वे भिवानी में एसपी पद पर कार्यरत हैं। एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले को नुशा मुक्त व अपराध मुक्त करने की रहेगी। लोगों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एसपी ने कहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा करना और पेंडिंग व अनट्रेस केसों को सुलझाना उनकी प्राथमिकता होगी। शहरवासियों की मदद से अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी।