फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किले के सामने जोहड़ में तैरता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किले के सामने जोहड़ में तैरता मिला युवक का शव
विज्ञापन

तरावड़ी। कस्बे के वार्ड नंबर-1 के पास स्थित ऐतिहासिक किले के सामने वाले जोहड़ में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पवन निवासी वार्ड नंबर-1 राजपूत महोल्ला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पवन रात को ठीकठाक अपने घर पर गया था। इसके बाद वह अचानक घर से बाहर चला गया। मंगलवार को करीब 12 बजे उसका शव लोगों ने किले वाले जोहड़ में तैरता हुआ देखा। बताया जा रहा है कि पवन फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात वह फर्नीचर की दुकान से काम खत्म करने घर वापिस आया। वह बच्चों के लिए चाऊमीन लेकर घर आया। लेकिन अचानक रात को ही करीब 9 बजे वह घर से कहीं चला गया। पूरी रात को परिजनों ने पवन की तालाश की, लेकिन कहीं नही मिला। मंगलवार को करीब 12 बजे सड़क से जा रहे लोगों ने उसका शव किले वाले जोहड़ में तैरते हुए देखा, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इधर पवन अपने पीछे दो लड़कियों और एक लड़के को छोड़कर गया है। तरावड़ी थाना प्रभारी संजीव गौर ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें