फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी तक एसवाईएल को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुए तो 7 मार्च को दिल्ली में करेंगे रैली : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला के दौरे को लेकर इनेलो वर्कर्स ने की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के 22 जनवरी को इंद्री हलके के दौरे को लेकर शहरी प्रधान इंद्रजीत सिंह गोल्डी के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान यशवीर राणा ने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसमें कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला 22 जनवरी को इंद्री के कई गांवों का दौरा करने के बाद शाम चार बजे शहर में एक बैठक करेंगे। राणा ने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि 23 फरवरी को कोई कार्रवाई नहीं होती तो इनेलो आगामी सात मार्च को दिल्ली में विशाल रैली कर सरकार को जगाने का काम करेगी। राणा ने कहा कि भाजपा जातपात व झूठ की राजनीति कर रही है और लोगों को आपस में बांटने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता अब और बहकावे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रदीप कांबोज, इस मौके पर उमेश रीडल, भीम मंढ़ाण, महेंद्र सैनी, चरणजीत सिंह काठपाल, वीनू काठपाल, पवन इनसो, सरबजीत सिंह वालिया, जगीर सिंह, अवतार विनायक, लक्की काठपाल, रिंकी बजाज, बबलू, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश जैमिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें