फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के किये चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिला पुलिस ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा के आदेश पर अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए। अभियान के दौरान बस स्टैंड चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक हरिकिशन, एएसआई. जयपाल और संबंध हेल्थ फाउंडेशन से डॉ. सोमील रस्तोगी और जमुना प्रसाद ने मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों और बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पादों बेचने वाले 7 व्यक्तियों के चालान काटे। इनमें से चार व्यक्ति पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान कर रहे थे और तीन व्यक्ति बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे। इन सभी से 1100 रुपये जुर्माने के रूप में लिए गए। इसी प्रकार जिला पुलिस द्वारा पूरे जिले में यह अभियान चलाया गया और बस स्टैंड, पार्कों, रेलवे स्टेशनों, न्यायिक परिसर, लघु सचिवालय और मार्केट आदि में धूम्रपान करने और बिना चेतावनी तंबाकू उत्पादों को बचने वाले करीब 100 से अधिक व्यक्तियों के चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें