फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पार्क के समीप दो युवकों पर किया चाकू से हमला, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अटल पार्क केे पास दो युवकों पर करीब छह युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। डींगर माजरा निवासी घायल संदीप ने बताया कि वह दोस्त के साथ करनाल किसी काम के लिए आया था और वह दोस्त सुमित के साथ अटल पार्क के पास बैठ गया। कुछ देर बाद वहां पर करीब छह युवक आए आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि चाकू उसके पेट के बजाए उसकी जांघ पर लगा। चाकू से हमला करने के बाद वे फरार हो गए। उसका दोस्त सुमित उसे घायल अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ले कर आया। सेक्टर-9 चौकी जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें