फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.4 तक लुढका पारा, आज जमेगा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
3.4 तक लुढ़का पारा, आज जमेगा पाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक जाने के कारण सोमवार सुबह पाला जम गया। वहीं मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 48 घंटे में और ज्यादा पाला जमने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम पारा और नीचे जा सकता है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को करनाल का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा। वायु दबाव सुबह 6.7 और शाम को 8.4 एमएम रहा। इसी प्रकार सुबह नमी 100 और दोपहर बाद 45 फीसदी रही। वही शीत लहर की स्पीड कल के मुकाबले काफी कम रही। सोमवार को एक किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चली। इस बारे में केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटे में कड़ाके की ठंड होगी, इससे पाला जमेगा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पाला सोमवार सुबह भी जमा है, लेकिन मंगलवार सुबह घास पर सफेद चादर बिछने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना कि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें