फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की नौकरी के लिए कच्चे कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्की नौकरी के लिए कच्चे कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कच्चा कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को पक्का करने, सभी कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने तथा कर्मचारियों को दो भागों में बांटने के विरोध में प्रदर्शन किया। फव्वारा पार्क से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी जिला सचिवालय पहुंचे, जहां अधिकारी को ज्ञापन साैंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा शास्त्री ने कहा कि प्रदेशभर के कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ लड़ने तथा अपना रोजगार बचाने के लिए एक सांझा मंच तैयार किया है। प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों से बराबर काम लेती है, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं कर रही। अगर सरकार ने कर्मचारियों को पक्का नहीं किया और समान काम समान वेतन को लागू नहीं किया तो 31 दिसंबर को जींद में आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले, कच्चा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रणधीर सांवत को प्रधान, सुरेंद्र सिंह को महासचिव, राजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, शिव कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश पाढा को सह सचिव, सुभाष भयाना को प्रवक्ता, शशि और शिमला को संगठन सचिव, विनेश को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। नरेश, प्रमोद और संजीव को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों में राज कुमार, कुलदीप संधू, सत्यवान, सुरेंद्र स्याल सहगल, ममता शाहपुर, सुमन पड़वाला, अंजू, मंजू, रीतू मान, कमला, चंद्रावती, नरेश बालू, नरेश शास्त्री, जसबीर जाणी, मनीष शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, महेंद्र बतान, सतीश सांवत, सुभाष, राकेश शर्मा व कृष्ण पडवाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें