फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास की मांग पर चौथे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
अंडरपास की मांग पर शहरवासियों और युवा बोलेगा मंच द्वारा चल रहा प्रदर्शन चौथे दिन में प्रवेश कर गया। रविवार को धरना स्थल को मुल्तानी महासभा, रेलवे वेलफेयर एसोसिएशन और नंबरदार एसोसिएशन का समर्थन मिला। धरना स्थल पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अंडरपास बनवाने की मांग पूरी करने को अपील की। इस दौरान समर्थन में आए नंबरदार एसोसिएशन के महासचिव रामसिंह नंबरदार ने कहा कि अगर पूरा तरावड़ी शहर इस अंडरपास बनने के हक में है, तो सरकार को क्या परेशानी है, आखिर सरकार जनता के लिए ही तो बनी है। इसी दौरान, समर्थन करते रेलवे वेलफेयर एसोसिएशन के विनय गर्ग, युवा मुल्तानी सभा के अध्यक्ष मुकेश सचसेवा और स्वच्छ पर्यावरण समिति के चरणदेव कामरा ने कहा कि अंडरपास न होने की वजह से तरावड़ी की जनता परेशान है, प्रतिदिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। वहीं, मौजूद पूर्व नपा अध्यक्ष ने कहा जब तक अंडरपास नहीं बनता, हम तब तक यही बैठे हैं। इस मौके पर करनाल एनजीओ से प्रीतपाल सिंह, दर्शन लाल रहेजा, मनोज मल्होत्रा, टोनी पाहुजा, राधेश्याम, सतीश सरदाना, मोहित, हंसराज, विपिन कुकरेजा, संजय सेतीया, चरनदेव कामरा, राजेश, अमरदीप सिंह, ओंकार सिंह, यशपाल सिंह के साथ युवा बोलेगा मंच से शुभम बजाज, दीप बजाज, सवनीत, गौरव, लवली गिरधर, लवप्रीत, मठारू, अमन और प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


40 गज जमीन ने रोका प्रोजेक्ट : विधायक
इस बारे में विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने बताया कि रेलवे से ब्रिज की ड्राइंग फाइनल तैयार है और प्रदेश सरकार से करीब सात करोड़ रुपये भी सेंक्शन हो चुके हैं, लेकिन जिस जमीन पर रेलवे अंडरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है, वहां स्थित जमीन के एक 40 गज टुकड़े ने शहरवासियों के लिए अहम इस प्रोजेक्ट में रोड़ा अटका दिया है। विधायक ने बताया कि वह खुद तरावड़ी वासी हैं और अंडरब्रिज की जरूरत को समझते हैं, इसलिए पिछले 5 वर्षों से वह दिल्ली और चंडीगढ़ इस ब्रिज को बनवाने के लिए चक्कर लगाते रहें हैं। विधायक ने कहा कि सरकार बनने से पहले ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया, जिसमें बहुत से अटकलें आई। विधायक ने बताया कि उन्होंने अंडरब्रिज निर्माण के लिए अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी है, पर एक राइस मिलर की 40 गज जमीन की वजह से यह निर्माण रुका हुआ है, अगर यह जमीन उपलब्ध हो जाए तो अंडरब्रिज का निर्माण तुरंत प्रभाव से शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें