फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट या कोई और शिकायत है तो टोल फ्री नंबर दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम कार्यालय में नागरिकों की सुविधा के लिए जनवरी, 2016 से टोल फ्री नंबर 18001802700 उपलब्ध करवाया गया है। शहर का कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर पर सुबह 9 बजे से लेकर सांय 6 बजे तक स्ट्रीट लाइट अथवा सफाई को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है, जिसका निगम की ओर से समाधान किया जाता है। निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जो नागरिक टोल फ्री नंबर से स्ट्रीट लाइट या अन्य की किसी शिकायत की सूचना देते हैं, वह निगम के रजिस्टर में दर्ज हो जाती है। शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता तथा शिकायत का विषय बताना पड़ता है। ऐसी शिकायत का निवारण उसी दिन या 24 घंटे के अंदर किया जा रहा है। आयुक्त ने निगम के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत मिलते ही उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें