फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी : चड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा वाल्मीकि एकता जागृति मंच के संयोजक एमएस चड्ढा ने दलित समाज के लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी विशेष जाति की पार्टी नहीं है। वह सभी वर्गों की पार्टी है, सभी वर्गों के संपूर्ण विकास की बात करती है। भारतीय जनता पार्टी ने 36 बिरादरी के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 बिरादरी के गरीब लोगों के लिए मकान बनाने के लिए योजना, बुढ़ापा पेंशन योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना, सुकन्या योजना जैसी अनेक योजनाएं सरकार ने 36 बिरादरी के गरीब लोगों के लिए चलाई हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन गरीब लोगों को अपील की जाती है कि जिन गरीब लोगों के पास मकान नहीं है, वो लोग मकान के लिए 15 जुलाई तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर तेज प्रताप, बलकार, प्रदीप, सोनू, राजबीर, रविन्द्र, रमेश, संजू, भावना, एकता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें