फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के डाकघर इंस्पेक्टर, इंजीनियर सहित 21 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को डाकघर के इंस्पेक्टर, इंजीनियर सहित 21 कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। डाकघर के इंस्पेक्टर करनाल में शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं जो कुरुक्षेत्र डाकघर में तैनात हैं। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं गांधीनगर निवासी इंजीनियर ने भी शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
विज्ञापन

शहर से देहात तक कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना पांव पसार रहा है। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से लगातार एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद बाजारों में भीड़ और बेफिक्री खतरे से खाली नहीं है। डीसी निशांत यादव ने लोगों से जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जैलसिंह कॉलोनी में एक मरीज, सेक्टर-7 में एक मरीज, माल रोड पर एक मरीज, सेक्टर-8 में एक मरीज, राजेंद्र नगर में एक मरीज, सेक्टर-4 में 4 मरीज, ज्योति नगर में एक मरीज, गोंदर गांव में एक मरीज, तरावड़ी में एक मरीज, गांव सीकरी में एक मरीज और घरौंडा के जमालपुर में 5 कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 23155 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 22382 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 519 मामले पाजिटिव हैं, जबकि 8 की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें