फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कें द्राें पर होगी एचटेट लेवल थ्री की परीक्षा

Thu, 11 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न सेंटरों पर अनियमितताओं के चलते रद्द हुई एचटेट लेवल थ्री की परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 21 सेंटर बनाए गए हैं। जिनपर करीब 6500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 14 नवंबर 2015 को एचटेट के तीनों लेवल की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। लेकिन लेवल थ्री की परीक्षा का पर्चा कई जगह पर लीक होने के बाद विभाग ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब यह परीक्षा 20 फरवरी को प्रदेशभर में आयोजित होगी। विभाग द्वारा इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो कें द्रों पर परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य 19 केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी।

लिखने में असमर्थ परीक्षार्थी अपने साथ ला सकेंगे लेखक
नेत्रहीन और अशक्त परीक्षार्थी, जो लिखने में असमर्थ हैं वे अपने साथ लेखक भी लेकर जा सकेंगे। इसके लिए उन परीक्षार्थियों को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के साथ परीक्षा के दो दिन पहले सेंटर के इंचार्ज से जाकर अनुमति लेनी होगी। विभाग द्वारा परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपना रोलनंबर भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से 4:30 बजे है। लेकिन परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर हो फोटो अटेस्टेड
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एचटेट लेवल थ्री की परीक्षा 20 फरवरी को जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा तथा वेबसाइट से डाउनलोड रोल नंबर पर अटेस्टेड फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा जो परीक्षार्थी लिखने में अक्षम हैं, उन्हें मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के साथ दो दिन पहले सेंटर से अपने साथ लेखक ले जाने की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा परीक्षार्थी के पास एक आईडी होना भी जरूरी है।

परीक्षा केंद्रों के निकट धारा 144 लागू
परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए जिला उपायुक्त द्वारा जिले के समस्त 21 केंद्रों के निकट धारा 144 आगामी 20 फरवरी के लिए लागू कर दी है। इसमें शहर के 12 विद्यालय व चार ऑनलाइन परीक्षा के लिए चयनित चार तकनीकी संस्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक स्थान पर इकट्ठा नहीं खड़े होेंगे।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। नियमों के अवहेलना करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें