फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए प्रथम सेमेस्टर में डीएवी पीजी के छात्र ने पाया विश्वविद्यालय में आठवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र राजकुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बीसीए प्रथम सेमेस्टर में आठवां स्थान तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी ने छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि कंप्यूटर विषय में रोजगार की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि अब मानव जीवन के कार्यों में कंप्यूटर मददगार साबित हो रहा है प्रत्येक कार्य को डिजिटल किया जा रहा है। कंप्यूटर संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरीश ने कहा कि में विश्वविद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करना विभाग के प्राध्यापकों की मेहनत, लगन एवं सही मार्गदर्शन का ही परिणाम है। प्राचार्य ने कहा कि जो भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय में इस तरह की उपलब्धि प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन करता है तो महाविद्यालय द्वारा उसको मुफ्त किताबें व फीस में छूट जैसी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर डॉॅ. रितु कालिया, डॉ. मीनाक्षी कुंडू, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. प्रियंका, प्रो. रजनी, प्रो. नेहा, प्रो. शिप्रा, प्रो. प्रेरणा, प्रो मिनल व प्रो. जुझार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें