फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारी महासंघ ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मांगों को लेकर एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को ही रोडवेज यूनियनों ने रणनीति बनाई और हड़ताल को सफल बनाने को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि इस बार हड़ताल को लेकर सभी यूनियन एकजुट हैं। उधर, जिला प्रशासन व रोडवेज के अधिकारी हड़ताल को विफल बनाने को लेकर मंथन कर रहे हैं।
सोमवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन जाट धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रदेश प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की। मंच संचालन प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व आमजन विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ 16 और 17 अक्तूबर की रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का महासंघ की तरफ से पूर्ण समर्थन का ऐलान किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ 30 अक्तूबर की एचएसईबी यूनियन की हड़ताल में भी सहयोग करेगा। पेंशन बहाली संघर्ष समिति को समर्थन देने का ऐलान किया गया। विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि मुख्य मांगों में महासंघ की मुख्य मांगों में हाई कोर्ट द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को कानून बनाकर पक्का करना पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन देना, जोखिम भत्ता देना, 700 बसों को ठेके पर लेने की पॉलिसी को रद्द करना, जन स्वास्थ्य विभाग शहरी जल विमल व्यवस्था को नगर निगम के हवाले न करना, एचआरए सहित सभी भत्ते जनवरी 2016 से लागू करना, सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करना 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कुमार शर्मा, मुख्य संगठन सचिव कुलभूषण शर्मा, वित्त सचिव दिलबाग अहलावत, उप महासचिव कुलदीप शर्मा, अशोक शर्मा, जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा, महासचिव राकेश गौतम, गुरमीत सिंह, महावीर, रामकुमार प्रजापत, बलजीत शर्मा, बलबीर, दीवेंद्र शर्मा, दीपक रोहिला, राज कुमार, हरिचंद, माईचंद, गुरनाम सिंह, उमेद मलिक, सुरेंद्र रेडू, बलवंत, ओमप्रकाश उड़ाना, कर्ण सिंह, बिजेंद्र राणा व सुरिंद्र बराड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें