फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बनेगा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, पंजीकृत 60 वर्ष के श्रमिकों को अब मिलेगी 2500 रुपये पेंशन : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के असंगठित श्रमिकों को मनोहर सौगात देते हुए ‘हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ के गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य करेगा। इसके साथ ही सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 60 वर्ष की आयु से अधिक श्रमिकों को बोर्ड की ओर से मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं सोमवार को सेक्टर-12 के हुडा ग्राउंड में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रखी गई 33 मांगों को भी मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर दी।
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हरियाणा में लगभग 25 प्रतिशत श्रमिक संगठित क्षेत्र में और 75 प्रतिशत श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान केवल संगठित क्षेत्र पर ही नहीं, बल्कि असंगठित क्षेत्र पर भी है। इसलिए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए भारत मजदूर संघ द्वारा कईं वर्षों से की जा रही मांग को पूरा करते हुए ‘हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ गठित किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से श्रमिक असंगठित क्षेत्र, विशेषकर भवन निर्माण क्षेत्र में काम करते हैं। आज प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 7 लाख, 76 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 5 लाख 8 हजार से अधिक सदस्य सक्रिय हैं। इनके तथा इनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस बोर्ड में पंजीकृत 60 वर्ष की आयु से अधिक श्रमिकों को बोर्ड की ओर से 1 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाती है, आज से इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


श्रम शक्ति भवन, ईएसआई और डिस्पेंसरी भवन की रखी नींव
मुख्यमंत्री ने देश में श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली एक नई योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर से केंद्र सरकार वर्ष 2014 के एसईसीसी डाटा के आधार पर गरीब परिवारों के लिए पांच लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एसईसीसी डाटा के आधार पर इस समय 14 लाख गरीब परिवार हैं, जिनमें से साढ़े 8 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन जो परिवार किसी कारणवश एसईसीसी डाटा में नहीं आ पाए हैं, उन श्रमिक परिवारों को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से 5 लाख रुपये की राशि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह शुभ संयोग है कि विश्वकर्मा जयंती के दिन हमारे कर्मयोगी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। ऐसे महान दिवस पर मैंने यहां पर पंचकूला में बनने वाले श्रम शक्ति भवन, ईएसआई. निदेशालय भवन और डिस्पेंसरी भवन का भी नींव पत्थर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों तथा अन्य जरूरतमंदों को 10 रुपये में स्वच्छ, पौष्टिक और स्वास्थ्य वर्धक भोजन प्रदान करने के लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा 9 जिलों में 23 कैटीन स्थापित की जा चुकी हैं और शेष जिलों में जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।

23 योजनाओं खर्च किए 420 करोड़ : सैनी
श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतनमान में 52 प्रतिशत से 73 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए 23 योजनाएं शुरू की है। इन सभी योजनाओं के तहत करीब 4.88 लाख श्रमिकों को करीब 420 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है, जबकि पिछली सरकार ने उनके 7 वर्षों के दौरान मात्र 19,841 श्रमिकों को मात्र 39.61 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की थी। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सरकार ने केवल 4 साल में श्रमिकों के कल्याण के लिए 420 करोड़ रुपये खर्च किये जबकि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल 39 करोड़ रुपये ही चर्च किये। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा के विधायक हरिविंद्र कल्याण, रामचंद्र जांगड़ा, जंग बहादुर यादव, रमेश बल्हारा, हरिप्रकाश शर्मा, हनुमान गोदारा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव काम्बोज, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पानीपत के विधायक रेवती रेवडी, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल डांढा, शुगरफैड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र, यशपाल ठाकुर, श्याम लाल जांगड़ा, एडवोकेट वेदपाल, जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, प्रशासनिक अधिकारियों में श्रम विभाग के प्रधान सचिव डा. महावीर सिंह, श्रम आयुक्त विजय सिंह दहिया, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें